शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : ओएनजीसी, सीएंट, अपोलो टायर्स और ग्लेनमार्क फार्मा
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें ओएनजीसी, सीएंट, अपोलो टायर्स और ग्लेनमार्क फार्मा शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें ओएनजीसी, सीएंट, अपोलो टायर्स और ग्लेनमार्क फार्मा शामिल हैं।
लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने अपनी सहायक कंपनी एलऐंडटी कैसिडियन की शेष 26% हिस्सेदारी अधिग्रहित कर ली है।
एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की सितंबर बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।
सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) ने पंजाब में स्थित अपनी नयी एमडीएफ (मध्यम घनत्व फाइबर) इकाई में वाणिज्यिक उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है।
अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) को राजस्थान में लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए खनन अधिकार प्राप्त हुआ है।