शेयर मंथन में खोजें

एडब्लूएल एग्री शेयरों में तेज गिरावट के बाद निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें एडब्लूएल एग्री (AWL Agri) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि शेयर करीब 280 रुपये के स्तर से फिसलकर 190 रुपये के आसपास आ गया है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। तकनीकी दृष्टि से देखें तो 235 रुपये का महत्वपूर्ण बेस टूटने के बाद शेयर स्पष्ट रूप से डाउनट्रेंड में चला गया है। लगातार लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न बन रहा है, जो यह संकेत देता है कि अभी गिरावट का रुख पूरी तरह थमा नहीं है। यहां तक कि आईपीओ के समय का लिस्टिंग डे लो भी टूट चुका है, जो कमजोरी को दर्शाता है।

कंपनी के फंडामेंटल पर नजर डालें तो प्रदर्शन में कोई बड़ा नकारात्मक बदलाव नहीं दिखता, लेकिन कोई खास सकारात्मक ट्रिगर भी नजर नहीं आता। बिक्री वृद्धि सीमित रही है और मार्जिन पहले की तरह बेहद पतले (वेफर थिन) बने हुए हैं। मैनेजमेंट में बदलाव के बाद भी नतीजों में उल्लेखनीय सुधार नहीं दिखा है। आमतौर पर नया मैनेजमेंट आने पर बाजार सकारात्मक प्रतिक्रिया देता है, लेकिन यहां प्रदर्शन में ठोस सुधार के अभाव में निवेशकों का उत्साह नजर नहीं आ रहा। इसके अलावा, मौजूदा समय में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मांग कमजोर है, जिससे थोड़ी सी सप्लाई भी शेयर पर दबाव बना रही है।

ऐसे परिदृश्य में नए निवेशकों के लिए जल्दबाजी से बचना बेहतर हो सकता है। जब तक डाउनट्रेंड खत्म होने और नए सपोर्ट लेवल बनने के स्पष्ट संकेत न मिलें, तब तक इंतजार की रणनीति अधिक समझदारी भरी मानी जा सकती है। बेहतर होगा कि निवेशक कंपनी के आगामी नतीजों, मार्जिन सुधार और ट्रेंड रिवर्सल के संकेतों का इंतजार करें। स्पष्टता आने के बाद ही लंबी अवधि के निवेश पर निर्णय लेना अधिक सुरक्षित कदम साबित हो सकता है।


(शेयर मंथन, 03 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख