शेयर मंथन में खोजें

Stock Market Latest News: निवेशक अब शेयर बाजार में क्या बनायें रणनीति?

Expert Vikas Sethi: बाजार में हाल के दिनों में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिली है। भारतीय बाजार में लगातार 12 दिनों तक हरे निशान में बंद होने का रिकॉर्ड भी बनाया है। मुझे लगता है कि भारत में खुदरा निवेशकों के पास काफी पैसा है, जिसकी वजह से बाजार झटकों से तुरंत संभल जा रहा है। लेकिन मौजूदा बाजार को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है।

MCX Gold Price Target News And Analysis: अभी 100 डॉलर के दायरे में रहेंगे सोने के भाव

Expert Shomesh Kumar: सोने का चार्ट देख कर पता लग रहा है कि इसकी चाल 2500 डॉलर के आसपास स्थिर हो गयी है। पिछली चर्चा में हमने इस धातु के लिए 2550 का स्तर ऊपर की तरफ और 2450 डॉलर का स्तर निर्धारित किया था। मौजूदा समय में इस नजरिये में कोई बदलाव नहीं आया है।

Nifty IT Index Analysis: आईटी स्टॉक पर क्यों बुलिश हैं एक्सपर्ट शोमेश कुमार, जानें वजह

Expert Shomesh Kumar: आईटी क्षेत्र में अभी मेरा कोई निवेश नहीं है, लेकिन पिछली चर्चा में भी मैंने कहा था कि निफ्टी आईटी सूचकांक जैसा ढाँचा जब बनता है तो बहुत बड़ी चाल देखने को मिलती है। इस लिहाज से इसका लक्ष्य बहुत बड़ा बनेगा। लेकिन हमें एक बार में एक ही कदम चलना चाहिए क्योंकि आईटी कंपनियों के मूल्यांकन जरा भी सस्ते नहीं हैं।

Page 472 of 1388

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख