S&P 500 की तेजी का क्या रहेगा बाजार पर असर - शोमेश कुमार
एस ऐंड पी 500 में अभी उतनी गर्मी नहीं है और ऊपर के सफर में अभी हिस्सा बचा हुआ है। आने वाले समय में हो सकता है कि एस ऐंड पी 500 और डॉव जोंस के बीच जो अंतर आ गया था वो कम हो जाये।
एस ऐंड पी 500 में अभी उतनी गर्मी नहीं है और ऊपर के सफर में अभी हिस्सा बचा हुआ है। आने वाले समय में हो सकता है कि एस ऐंड पी 500 और डॉव जोंस के बीच जो अंतर आ गया था वो कम हो जाये।
भारतीय बाजार अब भी नैस्डैक की चाल को लेकर चिंतित हैं। मंदी की आहट से अमेरिकी आईटी कंपनियाँ सहमी हुई हैं और वहाँ इससे निपटने की कवायद भी शुरू हो चुकी है।
क्रूड ऑयल का ढाँचा मेरे हिसाब से नकारात्मक है। इसलिये इसका 82 डॉलर का स्तर टूटना चाहिये। अंतरराष्ट्रीय माहौल के हिसाब से देखें या तकनीकी चार्ट के मुताबिक, हर तरफ से भाव नीचे की ओर जाने का इशारा कर रहे हैं।