रिकॉर्ड हाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली, लगातार 5 दिन की तेजी के बाद गिरावट
वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। इस साल पहली बार जापान के बाजार में कमजोरी देखी गई। 6 दिनों की तेजी के बाद निक्केई (Nikkei) में गिरावट रही।
वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। इस साल पहली बार जापान के बाजार में कमजोरी देखी गई। 6 दिनों की तेजी के बाद निक्केई (Nikkei) में गिरावट रही।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (15 जनवरी) को प्रमुख सूचकांक में सकारात्मक गति जारी रही। निफ्टी 203 अंक और सेंसेक्स 759 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (16 जनवरी) को नरमी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 47.50 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.21% की सुस्ती के साथ 22,104.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।