कोहिनूर सहित कई ब्रांडों का अदाणी विल्मर ने किया अधिग्रहण
अदाणी विल्मर ने कई ब्रांडों के अधिग्रहण का ऐलान किया है। इस अधिग्रहण में मशहूर ब्रांड कोहिनूर ब्रांड भी शामिल है। कंपनी ने यह अधिग्रहण मैककॉर्मिक स्विटजरलैंड जीएमबीएच से किया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण अपने फूड कारोबार को मजबूत करने के मकसद किया है। हालाँकि कंपनी ने सौदे से जुड़े ज्यादा विवरणों को साझा नहीं किया है।