शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 47.5% बढ़ा, एनआईआई 20.6% बढ़ा

बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 47.5% बढ़ा है। मुनाफा 721 करोड़ रुपये से बढ़कर 1063.5 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 20.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पहली तिमाही में कोलगेट का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 33%, आय 13% बढ़ी

एफएमसीजी कंपनी कोलगेट ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 33% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 274 करोड़ रुपये से बढ़कर 364 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 13% की बढ़त देखने को मिली है।

उत्तरी अमेरिका कारोबार के बेहतर प्रदर्शन से सिप्ला के नतीजे अच्छे

दवा कंपनी सिप्ला ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 18% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 995.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1178 करोड़ रुयये हो गया है।

Page 57 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख