शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 0.5% गिरा, आय 2.9% बढ़ी

आईटी कंपनी एचसीएल टेक ( HCL Tech) ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 0.5% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 4257 करोड़ रुपये से घटकर 4235 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 2.9% की बढ़त देखी गई है।

दूसरी तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट का मुनाफा 6 फीसदी, आय 14 फीसदी बढ़ी

एवेन्यू सुपरमार्ट ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 6 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 623 करोड़ रुपये से बढ़कर 659 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 14 फीसदी की शानदार बढ़त दिखी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज से वा टेक वॉबाग को बड़ा ऑर्डर मिला

वा टेक वॉबाग को रिलायंस इंडस्ट्रीज से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से लगातार रिपीट ऑर्डर मिल रहे हैं। यह ऑर्डर वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम्स के लिए मिला है। यह काम रिलायंस इंडस्ट्रीज के दाहेज और नागोथेन फैसिलिटीज के लिए मिला है। कंपनी ने 2024 में अब तक निवेशकों की रकम को दोगुना किया है।

Page 14 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख