शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 90% बढ़ा

केनरा बैंक का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में 90% फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 1666 करोड़ रुपये से बढ़कर 3174 करोड़ रुपये हो गया है। ब्याज से शुद्ध आय में 23.01 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

चौथी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 17 फीसदी गिरा

 सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 17 फीसदी की गिरावट देखी गई है। मुनाफे में गिरावट की वजह वेज बिल है। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 6693 करोड़ रुपये से घटकर 5533 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वहीं कंसो आय में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय 32709 करोड़ रुपये से बढ़कर 38152 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

चौथी तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का मुनाफा 47.5 फीसदी बढ़ा

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 378 करोड़ रुपये से बढ़कर 558 करोड़ रुपये रहा है। मुनाफे के मोर्चे पर पैकेजिंग, पाम ऑयल की कीमत में सुधार से लागत कम हुई। कमोडिटी कीमतों में कमी से भी मुनाफे को सहारा मिला है।

Page 272 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख