तिमाही आधार पर एचसीएल टेक का मुनाफा 3% घटा
आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल (HCL) टेक के चौथी तिमाही में मुनाफे में 3% की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर पिछली तिमाही के 4096 करोड़ रुपए से घटकर 3983 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। कंपनी की आय 26700 करोड़ रुपए से घटकर 26610 करोड़ रुपए रह गई है।