शेयर मंथन में खोजें

2022-23 में देशभर में बिजली की खपत 9.5 फीसदी बढ़ी

वित्त वर्ष 2023 में ऊर्जा की खपत में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 के दौरान 1503 बिलियन इकाई बिजली की खपत देखने को मिली है। ऊर्जा
की खपत में वृद्धि के पीछे आर्थिक गतिविधियों में तेजी बड़ी वजह रही है।

एचडीएफसी बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 20 फीसदी बढ़ा

एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही में मुनाफे में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 10055 करोड़ रुपए से बढ़कर 12047 करोड़ रुपए हो गई है। बैंक के शुद्ध ब्याज आय यानी एनआईआई (NII) में 23.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है।

टाटा मोटर्स का मई से पैसेंजर गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी अपने पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई से करेगी। कंपनी इनपुट कॉस्ट यानी लागत खर्च में बढ़ोतरी के दबाव को
कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।

Page 285 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख