शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2023 में एनटीपीसी ने रिकॉर्ड पावर का उत्पादन किया

पावर उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कंपनी ने 2022-23 में ऊर्जा उत्पादन में सालाना आधार पर 10.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 40000 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन किया है।

भारत में कैपिटल फूड्स से चिंग्स सीक्रेट को खरीदने की तैयारी में नेस्ले

दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य समूह नेस्ले एसए (Nestle SA) भारत के कैपिटल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (Capital Foods Pvt) का अधिग्रहण करने की तैयारी में है। नेस्ले तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में अपनी उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए इस कंपनी का अधिग्रहण करना चाहती है और वह इसके लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली अंतिम बोलीदाताओं में से एक है।

Go Digit General Insurance ने IPO के लिए SEBI के पास दोबारा भेजे दस्तावेज

कनाडा की फेयरफैक्स (Fairfax) और क्रिकेटर विराट कोहली समर्थित गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (Go Digit General Insurance) ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के माध्यम से धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ अपने मसौदा कागजात को फिर से दाखिल किया है। बाजार नियामक ने फरवरी में मसौदा दस्तावेज लौटा दिए थे।

Page 293 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख