शेयर मंथन में खोजें

360 View Detailed Analysis : HDFC BANK में आई इस गिरावट की वजह क्या है?

आलोक श्रीवास्तव, लखनऊ : एचडीएफसी बैंक नीचे कहाँ तक जा सकता है? क्या अभी इसे नीचे कहीं खरीदना ठीक रहेगा?

Expert Shomesh Kumar : मेरा अनुमान है कि एचडीएफसी बैंक को बहुत ज्यादा नीचे नहीं जाना चाहिए। यह 1550 रुपये, 1525 रुपये या बहुत होगा तो 1500 रुपये के स्तर तक जा सकता है। लेकिन इससे ज्यादा नीचे इसे नहीं जाना चाहिए। इस स्टॉक को लेकर जो भय बना है, जब तक उसका समाधान नहीं होता है, तब तक इसकी स्थिति ठीक नहीं होगी। ट्रेडिंग के लिहाज से मुझे लगता है कि अभी इंतजार करना मुनासिब होगा। अगर आप दो से तीन का नजरिया लेकर इस स्टॉक को खरीदना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि आपको छोटे-छोटे टुकड़ों में एसआईपी की तर्ज पर पैसे लगाने चाहिए।

(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी