शेयर मंथन में खोजें

क्या कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी भारतीय बाजार की अगली चाल?

भारतीय शेयर बाजार के लिए कच्चे तेल की कीमतें सबसे महत्वपूर्ण मैक्रो इकोनॉमिक फैक्टर्स में से एक हैं।

ICICI Securities के रिसर्च प्रमुख पंकज पांडे के मुताबिक, भारत का क्रूड ऑयल इंपोर्ट बिल काफी बड़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से देश की करेंसी, महंगाई और ब्याज दरों पर दबाव बढ़ता है। यही वजह है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है।

उनका मानना है कि अगर वैश्विक तनाव कम होता है और रूस-यूक्रेन सहित अन्य क्षेत्रों में शांति की कोशिशें सफल होती हैं, तो कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिल सकती है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा और बाजार के लिए सकारात्मक माहौल बनेगा। हालांकि, अमेरिका की नीतियों और डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों को वैश्विक घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए।


(शेयर मंथन, 11 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी