Adani Wilmar Ltd Share Latest News: दायरे में रह सकता है स्टॉक, स्तरों को समझें
अंकित जांगीड़ : मेरे पास अदाणी विल्मर के 250 शेयर 268 रुपये के भाव पर हैं। ये ऊपर कहाँ तक जायेगा?
अंकित जांगीड़ : मेरे पास अदाणी विल्मर के 250 शेयर 268 रुपये के भाव पर हैं। ये ऊपर कहाँ तक जायेगा?
Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक अच्छा-खास ठीक हो रहा था, मगर समूह पर हालिया खबर आने के बाद फिर पिट गया। ये खबर पर आधारित स्टॉक है और जब तक मामला शांत नहीं होगा, इसमें और 20% तक की गिरावट का अंदेशा बना रहेगा।
अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) का शेयर और कितना गिरेगा?
Expert Sandeep Jain: अदाणी विल्मर के स्टॉक में मैं नयी राय कोई नहीं दूँगा, लेकिन जिन्होंने इसे पहले खरीद रखा है, वे इसे होल्ड कर सकते हैं। मैंने कंपनी के प्रबंधन की टिप्पणियों को सुना है और मेरा मानना है कि ये स्टॉक बहुत बड़ा बन सकता है।
इस्माइल शेख : मेरे पास अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) के 200 शेयर जिनका खरीद भाव 600 रुपये है, आपका नजरिया क्या है?