शेयर मंथन में खोजें

Ahluwalia Contracts India Ltd Share Latest News: क्या करें इन्वेस्टर्स? खरीदें या अभी रुकें- शोमेश कुमार की सलाह

बिपलब प्रधान : मैंने आहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स का स्टॉक 1400 रुपये के भाव पर खरीदा है। इस पर आपकी क्या राय है? 

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में आपको ढाँढ़स बँधाने के लिए अभी कुछ नहीं है। इसमें बनी लोअर हाई की संरचना की वजह से ये 200 डीएमए के नीचे जा चुका है। इसलिए ये स्टॉक अब जब तक 1170 रुपये के ऊपर नहीं जायेगा, तब तक इसमें नयी तेजी की उम्मीद नहीं की जा सकती है। मेरा मानना है कि इस स्टॉक को 900 रुपये के नीचे नहीं जाना चाहिए। मगर तेजी इसमें 1170 रुपये के ऊपर ही आयेगी। 

(शेयर मंथन, 11 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!