शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) की घोषणा से बैंक शेयरों में मजबूती

सोमवार को आरबीआई (RBI) द्वारा की गयी एक घोषणा से बैंक शेयरों में मजबूती दिख रही है।

बैंक शेयरों को कारण ही वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर बाजार संभला हुआ है। कल आरबीआई ने बैंकों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया कि बैंक पिछले वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही के बॉन्ड घाटे के प्रोविजन को अगली चार तिमाहियों में फैला सकते हैं। आऱबीआई ने कहा कि इन तिमाहियों के प्रोविजन को अगली तार तिमाहियों में बराबर बाँटा जा सकता है।
इस घोषणा का असर आज बैंक शेयरों पर देखने को मिल रहा है। बीएसई में करीब पौने 11 बजे यस बैंक में 1.89%, एसबीआई में 1.85%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.30% और इंडसइंड बैंक में 0.74% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन