शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 6,100 के पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती बढ़ी है। 

निफ्टी (Nifty) 6,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।

दोपहर 1:12 बजे सेंसेंक्स 177 अंक यानी 0.87% की बढ़त के साथ 20,641 पर है। निफ्टी 55 अंक यानी 0.91% चढ़ कर 6,129 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.76% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.65% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.63% की बढ़त है। इस दौरान बैंकिंग और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख बना हुआ है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंकिंग में 2.29% की तेजी है। कैपिटल गुड्स में 1.17%, पावर में 1.06%, धातु में 0.92%, ऑटो में 0.76%, रियल्टी में 0.44% की मजबूती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.25%, हेल्थकेयर-टीईसीके दोनों में 0.17% व 0.17%, आईटी में 0.16%, तेल-गैस में 0.14% और एफएमसीजी में 0.03% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2014) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख