शेयर मंथन में खोजें

निचले स्तरों से जोरदार वापसी, सेंसेक्स 172 अंक ऊपर बंद

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद इसमें तीखी गिरावट दर्ज की गयी, मगर अंतिम घंटों में यह निचले स्तरों से तेजी से सँभला।

बीएसई का सेंसेक्स आज 24,388 के निचले स्तर तक फिसलने के बाद अंतिम घंटे में 24,957 तक चढ़ा, यानी निचले स्तर से इसने 569 अंक तक की वापसी की। अंत में सेंसक्स 172.08 अंक (0.70%) बढ़ कर 24,854 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 भी 7,426 के निचले स्तर से 7,591 के ऊपरी स्तर तक 165 अंक की वापसी करने के बाद अंत में 52.10 अंक (0.69%) की मजबूती के साथ 7,562 पर बंद हुआ।
हालाँकि छोटे-मँझोले सूचकांक कमजोर ही बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.76% की गिरावट आयी। एनएसई में भी निफ्टी मिडकैप 100 में 0.72% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.64% की गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई सेंसक्स के दिग्गज शेयरों में रिलायंस (3.09%), इन्फोसिस (3.08%), टाटा मोटर्स (2.65%), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (1.97%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.41%) और एचडीएफसी (1.14%) सबसे तेज रहे। दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स (-2.65%), भारती एयरटेल (-2.05%), ल्युपिन (-2.01%) टीसीएस (-1.88%) एलऐंडटी (-1.85%) और बीएचईएल (-1.69%) सबसे ज्यादा कमजोर रहे। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख