शेयर मंथन में खोजें

चीन पर व्यापार युद्ध का तनाव बढ़ने से फिसले एशियाई बाजार

अमेरिका और अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार विवाद को लेकर बढ़ी चिंता से आज एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है।

अमेरिका द्वारा चीनी सामान पर 06 जुलाई से प्रभावी 34 अरब डॉलर के शुल्क का निवेशकों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इस शुल्क के जवाब में चीन की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया आने का खतरा है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.41 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 6.20 अंक या 0.03% की गिरावट के साथ 21,805.73 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 783.24 अंक या 2.71% की गिरावट के साथ 28,171.87 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.92% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.39% की कमजोरी है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.19% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.09% की बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख