शेयर मंथन में खोजें

नये शिखर पर पहुँचे सेंसेक्स और निफ्टी

बुधवार को बैंक और वित्तीय शेयरों के शानदार प्रदर्शन से सेंसेक्स और निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

आज बैंक निफ्टी पहली बार 28,000 और निफ्टी 11,450 के ऊपर पहुँचा। वाहन और दवा कंपनियों को छोड़ कर बाकी लगभग सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी से भी सूचकांकों को सहारा मिला। आज के सत्र में विदेशी निवेशकों ने 314.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 319.9 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,665.80 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,756.24 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,931.42 अंकों के नये सर्वकालिक उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 221.76 अंक या 0.59% की मजबूती के साथ 37,887.56 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,389.45 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,412.50 पर खुल कर 60.55 अंक या 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 11,450.00 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,459.95 और निचला स्तर 11,379.30 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मंझोले बाजारों में हल्की मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.16% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.03% की मामूली वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.30% ऊपर चढ़ा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 34 शेयरों में मजबूती और 16 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 23 शेयरों में मजबूती और 08 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी में 2.87%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.85%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.63%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.53%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.33% और टाटा मोटर्स में 1.25% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से मारुति सुजुकी में 1.99%, बजाज ऑटो में 0.96%, वेदांत में 0.90%, एनटीपीसी में 0.57%, इन्फोसिस में 0.47% और आईटीसी में 1.22% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख