शेयर मंथन में खोजें

नये संयुक्त उद्यम की खबर से लेमन ट्री (Lemon Tree) में 9.5% से ज्यादा की उछाल

प्रमुख होटल श्रृंख्ला कंपनी लेमन ट्री (Lemon Tree) के शेयर भाव 9.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

लेमन ट्री ने मैगनोलिया ग्रोव इन्वेस्टमेंट (Magnolia Grove Investment) के साथ मिल कर नयी संयुक्त उद्यम शुरू करने का ऐलान किया है। मैगनोलिया ग्रोव अमेरिका में स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) समूह की इकाई है।
संयुक्त उद्यम कंपनी में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा, जिसमें लेमन ट्री की 30% और मैगनोलिया ग्रोव की 68% हिस्सेदारी होगी, जबकि 2% हिस्सा पतंजलि केसवानी का होगा। संयुक्त उद्यम रियल एस्टेट, छात्रावास और कामकाजी पेशेवरों/वयस्कों और बहु-पारिवारिक उपयोगकर्ताओं के लिए सह-जीवन परियोजनाएँ तैयार करेगा।
उधर बीएसई में लेमन ट्री का शेयर 68.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज वृद्धि के साथ 77.15 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका शिखर भी रहा है। सवा 11 बजे के करीब यह 6.60 रुपये या 9.59% की तेजी के साथ 75.40 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 91.00 रुपये और निचला स्तर 57.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख