शेयर मंथन में खोजें

28 जून से 34 शेयरों के लिए फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स होंगे बंद : एनएसई (NSE)

प्रमुख शेयर एक्सचेंज एनएसई (NSE) ने 28 जून से 34 शेयरों के लिए फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस (Future & Options) या एफऐंडओ कॉन्ट्रैक्ट्स जारी नहीं करने की घोषणा की है।

एनएसई इन शेयरों के लिए जुलाई सीरीज के लिए एफऐंडओ कॉन्ट्रैक्ट्स जारी नहीं करेगा, जो 28 जून से शुरू होगी।
बता दें कि एक्सचेंज हर साल सभी शेयरों के लिए पात्रता मानदंड का आकलन करता है, जो एफऐंडओ खंड में व्यापार के लिए उपलब्ध हों।
एनएसई ने एक सर्कुलर जारी करके जानकारी दी है कि परिपत्र की तारीख (दिनांक 11 अप्रैल, 2018) से एक वर्ष की अवधि के बाद केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले शेयर डेरिवेटिव्स सेगमेंट में रहेंगे।
एक्सचेंज ने कहा है कि मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स महीनों की समाप्ति के बाद 34 प्रतिभूतियों में नये एक्सपायरी महीनों के कॉन्ट्रैक्ट्स जारी नहीं किये जायेंगे। इन 34 शेयरों में अंजता फार्मा, इलाहाबाद बैंक, बीईएमएल, कैन फिन, सीएट, सीजी पावर, चेन्नई पेट्रोलियम, डीसीबी बैंक, गोडफ्रे फिलिप्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज, आईडीएफसी, आईएफसीआई, द इंडिया सीमेंट्स, इंडियन बैंक, जेट एयरवेज, एनएचपीसी, पीसी ज्वेलर, रिलायंस पावर, टाटा कम्युनिकेशंस और वी-गार्ड शामिल हैं। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख