शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरे 300 से ज्यादा शेयर

आज 300 से ज्यादा शेयर पिछले 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिर गये, जिनमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

दरअसल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्रस्ट के तौर पर काम करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को सुपर-रिच सरचार्ज से छूट देने की माँग को खारिज कर दिया, जिसके बाद बाजार में जोरदार बिकवाली देखी गयी।
करीब 2 बजे सेंसेक्स 471.33 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 38,426.13 पर है, जबकि निफ्टी 154.20 अंक टूट कर 11,442.70 पर चल रहा है। वहीं छोटे-मँझोले शेयरों में भी खूब बिकवाली हो रही है।
इसी बीच मारुति और महिंद्रा के अलावा हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc), गेल (GAIL), आयशर मोटर्स (Eicher Motors), बॉश (Bosch), अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance), यस बैंक (Yes Bank), टीवीएस मोटर (TVS Motor), ऑयल इंडिया (Oil India), एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries), एनएलसी इंडिया (NLC India) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) सहित 300 से ज्यादा शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिर गये। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख