शेयर मंथन में खोजें

चीन के साथ व्यापार करार और बेहतर वित्तीय नतीजों की उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए, जिनमें एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुँच गया।

अमेरिकी बाजार को चीन के साथ व्यापार वार्ता और कंपनियों के बेहतर नतीजों की उम्मीद से सहारा मिला। वहीं ऐप्पल में 1.5% से अधिक की तेजी के सहारे डॉव जोंस ऊपर चढ़ा।
चीनी वाइस प्रीमियर लियू हे ने कहा कि सप्ताहांत में बीजिंग और अमेरिका एक-दूसरे की व्यापार चिंताओं को दूर करने के लिए बात करेंगे।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 57.44 अंक या 0.21% की वृद्धि के साथ 26,827.64 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 73.44 अंक या 0.91% की बढ़ोतरी के साथ 8,162.99 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 20.52 अंक या 0.69% की वृद्धि के साथ 3,006.72 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.78% की गिरावट के साथ 58.96 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख