शेयर मंथन में खोजें

नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार का अधिकांश वक्त लाल निशान में बिताने के बावजूद भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक आखिरकार हरे निशान में बंद होने में सफल रहे।

अपने पिछले बंद स्तर 46,253.46 के मुकाबले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज हल्की बढ़त के साथ 46,287.39 पर खुला, लेकिन जल्दी ही यह लाल निशान में फिसल गया। सुबह के कारोबार में यह नीचे की ओर 45,841.67 तक लुढ़क गया। हालाँकि दोपहर बाद यह अपनी कमजोरी से उबरते हुए हरे निशान में आ गया और पिछले बंद स्तर से महज 9.71 अंकों या 0.02% की बढ़ोतरी के साथ 46,263.17 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज सेंसेक्स के 15 शेयर बढ़त, जबकि 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में आज चार प्रतिशत से अधिक की तेजी रही, जबकि हिन्दुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया में दो प्रतिशत से अधिक कमजोरी दर्ज की गयी।
दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 9.70 अंकों या 0.07% की मामूली मजबूती के साथ 13,567.85 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज निफ्टी के 26 शेयर तेजी, जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख