शेयर मंथन में खोजें

निचले स्तर से शानदार सुधार के साथ बाजार दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 400 अंक लुढ़ककर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी (S&P) 500 2.5% और नैस्डैक 3% टूटकर बंद हुआ।

 बाजार पर महंगाई और मंदी की चिंता हावी होते दिखी। यूनाइटेड किंगडम के राजनीतिक उथल-पुथल का बाजार पर असर देखने को मिला। वहीं एसजीएक्स (SGX) निफ्टी भी करीब 300 अंकों की कमजोरी के साथ खुला। जापान का येन 32 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। हालाकि कारोबारी सत्र खत्म होने तक बाजार में निचले स्तर से शानदार सुधार देखा गया और बाजार दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद होने में कामयाब रहा।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 57,640 का निचला स्तर जबकि 58,449 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,098 का निचला स्तर जबकि 17,328 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 39,147 का निचला स्तर जबकि 39,975 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.85% या 491 अंक चढ़ कर 58,411 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.73% या 126 अंक चढ़ कर 17,312 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.56% या 615 अंक चढ़ कर 39,920 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से करीब 230 अंक सुधरा। सेंसेक्स में निचले स्तर से करीब 800 अंकों का सुधार देखा गया। निफ्टी बैंक निचले स्तर से करीब 850 अंक सुधरा।
निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में एसबीआई (SBI) 3%, एनटीपीसी (NTPC) 2%, बजाज फिनसर्व 2% और ऐक्सिस बैंक 1.61% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को 2.5%, एलऐंडटी 1.7%, जेएस डब्लू स्टील 1.5% और विप्रो 0.80% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में आईआरबी इंफ्रा 10%, गॉडफ्रे फिलिप्स 7%, इंडियन बैंक 7% तक के उछाल के साथ बंद हुए। वहीं टाटा एलेक्सी 8% तक की गिरावट के साथ हुआ। इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में ओबेरॉय रियल्टी 5%, क्रेडिट एक्सेस 4.5%, नायका 4.5% और एमआरपीएल (MRPL) 4% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं आज के कारोबार में जिन शेयरों में खरीदारी देखी गई उसमें एप्टस वैल्यू 12%, दीपक फर्टिलाइजर 8%, मेट्रो ब्रांड्स 7% और एफडीसी (FDC) 5.5% तक के उछाल के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 17 अक्टूबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख