शेयर मंथन में खोजें

सिंगापुर निफ्टी में तेजी का रुख, आज भी हरे निशान में खुलेंगे बाजार

भारतीय शेयर बाजार के आज मंगलवार (01 नवंबर) को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी सुबह 8.15 बजे के आसपास 117.5 अंकों की तेजी के साथ 0.65% बढ़ कर 18,178.0 अंकों के स्तर पर मंडरा रहा है। आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में भी हरियाली नजर आ रही है।

इससे पहले सोमवार (31 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार में धमाकेदार कारोबारी सत्र देखने को मिला था। बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार ने पूरे दिन तेजी का स्तर बरकरार रखा और बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 225.40 अंक बढ़ कर 18,000 का स्तर पार कर गया। सोमवार के कारोबारी सत्र में यह 1.27% की उछाल के साथ 18,012.20 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में भी यही हाल था और यह 786.74 अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ 60,000 का स्तर पार कर गया। यह 1.31% की तेजी के साथ 60,746.59 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से जापान के निक्केई में 0.21% की तेजी नजर आ रही है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 3.67% की तेज उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट आज 1.70% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी भी हरे निशान में कारोबार कर रहा है और इसमें 1.50% की बढ़त दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ सोमवार (31 अक्टूबर) को एफटीएसई 100 और डैक्स 30 जहाँ हरे निशान में बंद हुए वहीं, कैक 40 में गिरावट दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.66% की तेजी दर्ज की गयी थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) मामूली गिरावट के साथ 0.10% फिसल कर 6,266.77 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में मामूली तेजी दर्ज की गयी और यह 0.08% की बढ़त के साथ 10.41 अंक उछल कर बंद हुआ था।

अमेरिका के सभी प्रमुखर बाजारों में सोमवार (31 अक्टूबर) को सुधार देखने को मिला और सभी प्रमुख बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस 128.85 अंक या 0.39% की नरमी के साथ 32,732.95 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 114.31 अंक या 1.03% फिसल गया और यह 10,988.15 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में सोमवार को 29.08 अंक या 0.75% की गिरावट आयी और यह 3,871.98 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 01 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"