बाजार में होती दिख रही है वापसी, 11,600 के ऊपर निफ्टी
सोमवार को आयी जबरदस्त गिरावट के बाद आज बाजार वापसी करता दिख रहा है।
सोमवार को आयी जबरदस्त गिरावट के बाद आज बाजार वापसी करता दिख रहा है।
हफ्ते के पहले दिन भारतीय बाजार पर दबाव दिखा। वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत के अलावा विदेशी निवेशकों की ओर से जारी बिकवाली से भी दबाव दिखा। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
वैश्विक बाजारों के कारोबार में सुधार देखने को मिला। डाओ जोंस में 5 दिनों की गिरावट के बाद अच्छा सुधार देखा गया। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ जोंस 335 अंक उछलकर बंद हुआ।
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने नये हफ्ते की अच्छी शुरुआत की, मगर ऊपरी स्तरों पर टिकने में इसे दिक्कत हुई।
वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। मार्च महीने में चीन की सालाना महंगाई दर 0.7% रही है। बैंक ऑफ कोरिया ने लगातार दूसरी बार दरों में बदलाव नहीं किया है। उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार देखा गया।