शेयर मंथन में खोजें

पावर सेक्टर में क्या अब ब्रेकआउट का समय आ गया है?

पावर और एनर्जी सेक्टर की मौजूदा स्थिति को समझने के लिए इसे अलग-अलग हिस्सों में देखना जरूरी है। निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या पॉवर सेक्टर के शेयरों में अभी पैसा लगायें?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि हर सेगमेंट का व्यवहार अलग होता है। सबसे पहले पावर सेक्टर की बात करें तो Tटाटा पावर जैसे प्रमुख स्टॉक्स लंबे समय से कंसोलिडेशन के दौर में हैं। यह सेक्टर पिछले कुछ समय से बाजार के साथ ज्यादा तेज नहीं चला, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसने गिरावट के दौरान भी मजबूती दिखाई है और पूरी तरह टूटता हुआ नजर नहीं आया। तकनीकी रूप से देखा जाए तो पावर सेक्टर एक संभावित “डबल बॉटम” पैटर्न बनाता दिख रहा है, जो भविष्य में तेजी का संकेत दे सकता है। हालांकि, अभी स्पष्ट रिवर्सल के संकेत नहीं मिले हैं, इसलिए निवेशकों को थोड़ी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। पावर सेक्टर इंडेक्स के स्तरों पर नजर डालें तो करीब 7100 के ऊपर मजबूती से क्लोजिंग मिलने पर इसमें एक स्पष्ट अपट्रेंड देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह सेक्टर अपने पिछले उच्च स्तरों (previous highs) को टेस्ट करने की क्षमता रखता है। लेकिन फिलहाल अत्यधिक रिटर्न की उम्मीद करने के बजाय संतुलित नजरिया रखना और सही रिस्क मैनेजमेंट अपनाना जरूरी है।

दूसरी ओर, एनर्जी सेक्टर के भीतर ऑयल और गैस कंपनियों की स्थिति अलग-अलग फैक्टर्स पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए ONGC और Oil India Limited जैसी अपस्ट्रीम कंपनियां तब फायदा कमाती हैं जब कच्चे तेल (crude oil) की कीमतें ऊंची होती हैं, क्योंकि वे सीधे तेल का उत्पादन करती हैं। वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) जैसे रिफाइनिंग और रिटेलिंग करने वाली कंपनियां तब बेहतर प्रदर्शन करती हैं जब कच्चे तेल की कीमतें कम होती हैं, क्योंकि इससे उनका मार्जिन सुधरता है।

इसके अलावा, इस सेक्टर में एक बड़ा रिस्क सरकारी नीतियों का भी होता है। कभी विंडफॉल टैक्स के रूप में तो कभी कीमतों के नियंत्रण के जरिए सरकार कंपनियों की कमाई पर असर डाल सकती है। यही वजह है कि इस सेक्टर में निवेश करते समय केवल क्रूड ऑयल की कीमतों पर ही नहीं, बल्कि पॉलिसी रिस्क को भी ध्यान में रखना जरूरी होता है।

अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर से नीचे की ओर स्थिर होती हैं, तो आने वाले समय में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को फायदा हो सकता है। वहीं, मौजूदा ऊंची कीमतों के माहौल में अपस्ट्रीम कंपनियां बेहतर स्थिति में रहती हैं। इसलिए निवेशकों को अपनी रणनीति बनाते समय यह समझना जरूरी है कि वे किस सेगमेंट में निवेश कर रहे हैं और उस पर कौन-कौन से बाहरी कारक असर डाल सकते हैं।

 



(शेयर मंथन, 24 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख