वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एसबीआई (SBI) का मुनाफा 178% बढ़ा
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा स्टैंडअलोन आधार पर 178% बढ़ा है।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा स्टैंडअलोन आधार पर 178% बढ़ा है।
एसबीआई कार्ड्स ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। एसबीआई कार्ड्स के मुनाफे में करीब 5.4% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 626.9 करोड़ रुपये से घटकर 593.3 करोड़ रुपये हो गया है।
केनरा बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। केनरा बैंक के मुनाफे में करीब 74.8% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 2022 करोड़ रुपये से बढ़कर 3534.8 करोड़ रुपये हो गया है।
ऐक्सिस बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। ऐक्सिस बैंक के मुनाफे में करीब 40.5% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 4125.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 5797.1 करोड़ रुपये हो गया है।स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 27.4% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 9384 करोड़ रुपये से बढ़कर 11958.8 करोड़ रुपये हो गया है।
कोटक महिंद्रा ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के मुनाफे में करीब 66.7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 2071.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 3452.3 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 32.7% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 4697 करोड़ रुपये से बढ़कर 6233.7 करोड़ रुपये हो गया है।