शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

सिप्ला की सब्सिडियरी Ivia Beaute के पर्सनल केयर, कॉस्मेटिक्स कारोबार को खरीदेगी

फार्मा कंपनी सिप्ला की सब्सिडियरी Ivia Beaute के कारोबार का अधिग्रहण करेगी। इस अधिग्रहण के तहत Ivia Beaute के पर्सनल केयर और कॉस्मेटिक्स कारोबार को सिप्ला की सब्सिडियरी खरीदेगी। यह अधिग्रहण 130 करोड़ रुपये में किया जाएगा।

सिप्ला के गोवा इकाई को यूएसएफडीए से 6 आपत्तियां जारी

दवा की नामी कंपनी सिप्ला के लिए बुरी खबर है। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) ने कंपनी की गोवा इकाई को जांच के बाद आपत्ति जारी की है। कंपनी की गोवा इकाई को 6 आपत्तियां जारी की गई है।

सिप्ला ने उतारी कम समय में जांच करने वाली डायग्नोस्टिक डिवाइस

सिप्ला ने डायग्नोस्टिक डिवाइस को बाजार में उतारा है। यह डिवाइस कई तरह के स्वास्थ्य स्थितियों का पता लगाने में सक्षम है। यह उपकरण डायबिटीज (मधुमेह), इंफेक्शन से जुड़ी बीमारियां सहित थायरॉयड गतिविधियों का पता लगा सकती है।

सिप्ला के पीथमपुर इकाई को यूएसएफडीए से 8 आपत्तियां जारी

दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। यूएसएफडीए ने कंपनी के मध्य प्रदेश के पीथमपुर स्थित इकाई को जांच के बाद 8 आपत्तियां जारी की है। यूएसएफडीए ने इकाई की जांच 6-17 फरवरी के दौरान की थी। यूएसएफडीए ने आपत्तियों के साथ फॉर्म 483 भी जारी किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख