शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एबीबी इंडिया के शेयरों में निवेश जोखिम है या अवसर, विशेषज्ञ से जानें स्टॉक का विश्लेषण

अनुराग सैनी जी ने एबीबी इंडिया (ABB India) पर सवाल किया है। उनकी रणनीति यह है कि वे अगले 15 साल तक हर महीने 10,000 रुपये निवेश करना चाहते हैं। अब सवाल यह है कि इतनी लंबी अवधि में इस निवेश से कितना सीएजीआर (CAGR) मिल सकता है और क्या यह रणनीति सही है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि एबीबी इंडिया कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनी है और हाल ही में इसका पीई (P/E) नॉर्मलाइजेशन लगभग पूरा हो चुका है। इसका वैल्यूएशन करीब 59 गुना पर है, जबकि 10–12% की ग्रोथ पर यह लगभग 50 गुना के आसपास होना चाहिए। अभी स्टॉक करीब 5000 रुपये पर है। अगर यह 10,000 रुपये तक जाता है, तो यह लगभग 4500 रुपये के स्तर से 100% रिटर्न देगा। 


(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख