शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

एनबीसीसी का मुनाफा 31% बढ़ा

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) ने जून 2015 में खत्म तिमाही में 44 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को हुए 33.5 करोड़ रुपये के मुनाफे से 31.3% ज्यादा है।

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infra) को 3.89 करोड़ का मुनाफा

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर को जून 2015 में खत्म तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 3.89 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 59.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

बीपीसीएल (BPCL) का मुनाफा 95.36% बढ़ा

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने जून, 2015 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 95.36% बढ़ कर 2,376.16 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।

डीएलएफ का मुनाफा 5% गिरा, शेयर 14.38% उछले

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ का कंसोलिडेटेड मुनाफा जून 2015 में खत्म तिमाही में 5% घट कर 121.55 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 127.70 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ था।

कोल इंडिया (Coal India) जमा करें : प्रभुदास लीलाधर

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों को जमा करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जून 2015 में खत्म तिमाही में कंपनी का मुनाफा उम्मीद से थोड़ा कम रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख