शेयर मंथन में खोजें

1 अक्टूबर से शुरू होगी ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) का नयी योजना

खबरों के अनुसार ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) का नया फंड, ऐक्सिस ग्रोथ अपॉर्च्युनिटीज फंड (Axis Growth Opportunities Fund), 01 अक्टूबर से खुलने जा रहा है।

ऐक्सिस इक्विटी हाइब्रिड फंड का एनएफओ 01 अक्टूबर को खुल कर 15 अक्टूबर को बंद होगा।
संपत्ति आवंटन पर नजर डालें तो निवेशकों से जुटायी जानी वाली पूँजी में से 30-35% तक घरेलू लार्ज कैप और 35% तक विदेशी प्रतिभूतियों में लगायी जायेगी, जो मुख्य रूप से लार्ज-कैप होगी। 35-40% तक पूँजी का निवेश मिडकैप में भी किया जा सकता है। गौरतलब है कि योजना में विदेशी आवंटन श्रोडर इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट द्वारा दी गयी सलाह के आधार पर विदेशी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश किया जायेगा।
ऐक्सिस ग्रोथ अपॉर्च्युनिटीज फंड में रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान होंगे। ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्पों के साथ इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर एक रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है। इसमें 12 महीनों या इससे पहले रिडीम करने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख