शेयर मंथन में खोजें

केमिकल सेक्टर में लॉन्ग टर्म निवेश करना कितना सही है?

केमिकल सेक्टर में निवेश को लेकर बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का मानना है कि इसे लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजिक निवेश के बजाय टैक्टिकल निवेश के तौर पर देखना चाहिए।

इसकी सबसे बड़ी वजह इस सेक्टर में चीन की भूमिका है। चीन के जरिए कभी भी सप्लाई बढ़ने से बाजार में सप्लाई ग्लट की स्थिति बन सकती है, जिसका सीधा असर कंपनियों के कारोबार और मुनाफे पर पड़ सकता है।

पिछले दो-तीन वर्षों में केमिकल कंपनियों ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अच्छा कैपेक्स किया है। इससे कंपनियों को बिजनेस में फायदा भी हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसका पूरा फायदा निवेशकों को भी मिले। इसकी वजह यह है कि कई केमिकल कंपनियों के शेयरों का वैल्यूएशन अभी भी उनके बिजनेस की संभावनाओं के मुकाबले बहुत आकर्षक नहीं है। ऐसे में बाजार में तेजी आने पर इस सेक्टर में टैक्टिकल निवेश के मौके तलाशे जा सकते हैं, लेकिन इसे लंबे समय के लिए पोर्टफोलियो का प्रमुख हिस्सा बनाना उचित नहीं होगा।

लॉन्ग टर्म निवेश के लिए विशेषज्ञ कंजम्पशन और क्रेडिट से जुड़े सेक्टरों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। उनका मानना है कि सरकार पिछले डेढ़-दो वर्षों से कंजम्पशन और क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। इसलिए निवेशकों को उन सेक्टरों पर ध्यान देना चाहिए, जहां भविष्य में ग्रोथ के स्पष्ट अवसर दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में केमिकल सेक्टर में केवल सही समय पर टैक्टिकल निवेश करना और मुनाफा मिलने पर बाहर निकलना बेहतर रणनीति हो सकती है।


(शेयर मंथन, 20 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन