शेयर मंथन में खोजें

डायरेक्ट या रेगुलर म्यूचुअल फंड प्लान, निवेशकों के लिए कौन सा विकल्प बेहतर है?

म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय डायरेक्ट और रेगुलर प्लान के बीच चुनाव करना निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण होता है।

सेबी के निर्देश के मुताबिक, 1 नवंबर से एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की अपनी वेबसाइट और ऐप पर निवेश करते समय डायरेक्ट प्लान को डिफॉल्ट विकल्प के रूप में दिखाया जाना है। इस बदलाव का उद्देश्य निवेशकों को डायरेक्ट प्लान के विकल्प के प्रति जागरूक करना है। 

माई वेल्थ ग्रोथ के सह-संस्थापक हर्षद चेतनवाला का कहना है कि डायरेक्ट और रेगुलर प्लान के बीच सबसे बड़ा अंतर निवेश प्रक्रिया और सलाह की सुविधा का है। डायरेक्ट प्लान में निवेशक खुद रिसर्च करके फंड का चयन करते हैं और निवेश का फैसला लेते हैं। वहीं, रेगुलर प्लान में निवेशक किसी म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर या एडवाइजर की मदद से निवेश करते हैं। ऐसे में निवेशक को अपने पोर्टफोलियो के प्रबंधन और वित्तीय लक्ष्यों के मुताबिक सलाह मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि रेगुलर प्लान में डिस्ट्रीब्यूटर या एडवाइजर का कमीशन जुड़ा होता है, जिसका असर फंड के एक्सपेंस रेशियो पर पड़ता है। इसके विपरीत डायरेक्ट प्लान में यह कमीशन शामिल नहीं होता। चेतनवाला का कहना है कि यदि कोई निवेशक खुद रिसर्च करने और अपने निवेश का प्रबंधन करने में सक्षम है, तो वह डायरेक्ट प्लान चुन सकता है। लेकिन जिन निवेशकों को पोर्टफोलियो बनाने और जोखिम समझने में मदद चाहिए, उनके लिए एडवाइजर की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई निवेशक एएमसी की वेबसाइट पर खुद जाकर रेगुलर प्लान चुनता है, तो आदर्श स्थिति में निवेश से पहले उससे एडवाइजर या डिस्ट्रीब्यूटर का कोड मांगा जाना चाहिए। यदि ऐसा कोई कोड नहीं है, तो कमीशन का भुगतान किसी एडवाइजर को नहीं होगा। निवेशकों को प्लान चुनते समय उसके खर्च और अपनी जरूरतों को समझना चाहिए।


(शेयर मंथन, 09 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन