शेयर मंथन में खोजें

Jio Finance के शेयर IPO में खरीदे हैं तो कितने साल तक होल्ड करना चाहिए?

शेयर बाजार में नए निवेशकों के बीच IPO के जरिए लिस्ट होने वाली कंपनियों को लेकर काफी उत्साह रहता है।

हालांकि, किसी कंपनी के शेयर में निवेश करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि उसे कितने समय तक अपने पोर्टफोलियो में बनाए रखना चाहिए। Jio Finance के शेयर IPO के समय खरीदने वाले एक निवेशक ने भी यही सवाल पूछा। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि Jio Finance को केवल शॉर्ट टर्म के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। यह कंपनी लंबे समय के विजन के साथ शुरू की गई है और इसके कारोबार को पूरी तरह विकसित होने में समय लग सकता है।

कंपनी के पास रेवेन्यू तो है, लेकिन इसके साथ ही कैपेक्स भी काफी अधिक है। ऐसे में यह समझने के लिए कि कंपनी का रेवेन्यू कितनी तेजी से बढ़ेगा और कारोबार में स्थिरता कब आएगी, निवेशकों को लंबा समय देना होगा। उनका मानना है कि Jio Finance में पांच से दस साल के नजरिए से निवेश को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर निवेशक इस कंपनी को लंबे समय के लिए अपने पोर्टफोलियो में रखना चाहते हैं तो पांच साल का नजरिया लेकर चल सकते हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी शेयर को कितने समय तक होल्ड करना है, इसका फैसला केवल इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि उसे IPO में किस कीमत पर खरीदा गया था। इसके लिए निवेशक का अपना टाइम होराइजन, वित्तीय लक्ष्य और पोर्टफोलियो की स्थिति देखना जरूरी है। साथ ही यह भी समझना होगा कि कुल पोर्टफोलियो में Jio Finance की हिस्सेदारी कितनी है। इसलिए निवेशकों को केवल खरीदारी की कीमत के आधार पर होल्ड करने का फैसला नहीं लेना चाहिए, बल्कि कंपनी और अपने निवेश की पूरी स्थिति का आकलन करना चाहिए।


(शेयर मंथन, 16 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन