शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) ने माँगी सेबी की मंजूरी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) ने एक नयी योजना शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ओवरनाइट फंड (ICICI Prudential Overnight Fund) नामक यह एक ओपन एंडेड योजना होगी। इस फंड में निवेशकों से जुटायी गयी सारी पूँजी एक दिन की प्रतिभूतियों या ऋण प्रतिभूतियों में निवेश की जायेगी।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के साथ इस योजना में ग्रोथ तथा लाभांश दोनों ही विकल्प है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ओवरनाइट फंड में न्यूनतम 100 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज के निवेश किया जा सकता है। फंड में निकासी शुल्क शून्य रहेगा। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख