शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने आईडीबीआई एएमसी (IDBI AMC) में हिस्सेदारी बिकवाली को दी मंजूरी

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के निदेशक मंडल ने आईडीबीआई एसेट मैनेजमेंट (IDBI Asset Management) की आंशिक हिस्सेदारी बिकवाली को मंजूरी दे दी।

सभी जरूरी मंजूरियों के साथ यह हिस्सेदारी एक सामरिक निवेशक को बेची जायेगी। गौरतलब है कि 2010 में शुरू हुए आईडीबीआई म्यूचुअल फंड (IDBI Mutual Fund) के प्रबंधन में 31 मार्च 2018 को 10,759.73 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ थीं।
उधर बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 65.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 65.20 रुपये पर खुलने के बाद शुरुआत में लाल निशान में पहुँच गया। मगर वापस करते हुए इसमें थोड़ी मजबूती आयी। 11 बजे के करीब बैंक का शेयर 0.15 रुपये या 0.23% की वृद्धि के साथ 65.25 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख