शेयर मंथन में खोजें

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड - नवंबर में कहाँ हुई बिकवाली-खरीदारी

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने नवंबर महीने के दौरान अपने इक्विटी फंडों के पोर्टफोलिओ में कई शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ायी है, जबकि कई शेयरों में बिकवाली करके उनकी हिस्सेदारी घटायी है।


एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार इस म्यूचुअल फंड घराने की इक्विटी योजनाओं में अक्टूबर 2017 के आँकड़ों के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा के 2,86,96,423 शेयर थे, जो नवंबर 2017 के आँकड़ों में बढ़ कर 4,47,27,923 हो गये। इस तरह नवंबर में इस फंड घराने ने बैंक ऑफ बड़ौदा के 1.60 करोड़ से अधिक शेयरों की खरीदारी की है। इसी तरह भारती एयरटेल, साउथ इंडियन बैंक, टाटा मोटर्स, इंद्रप्रस्थ गैस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सुजलॉन एनर्जी, आईडीएफसी बैंक और वेलस्पन इंडिया ऐसे प्रमुख नाम हैं, जहाँ इस म्यूचुअल फंड ने नवंबर में खरीदारी की है।
दूसरी ओर शेयरों की संख्या के लिहाज से इसने सबसे ज्यादा बिकवाली आइडिया सेलुलर में की है। इसने अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में टाटा पावर के शेयरों की संख्या 1.70 करोड़ से घटा कर 12.33 लाख कर ली है। इसके अलावा जिन अन्य प्रमुख शेयरों में इसने बिकवाली की है, उनके नाम हैं सिंटेक्स प्लासटिक्स, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, रिलायंस कम्युनिकेशंस, जी एंटरटेनमेंट, अंबुजा सीमेंट, कैस्ट्रॉल इंडिया, एनटीपीसी और अरबिंदो फार्मा। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी