शेयर मंथन में खोजें

एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) के जरिये घटा म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश

2018 में मार्च के मुकाबले अप्रैल में एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) के माध्यम से म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश घटा है।

मार्च में 7,119 करोड़ रुपये के मुकाबले एसआईपी के जरिये अप्रैल में निवेश 429 करोड़ रुपये घट कर 6,690 करोड़ रुपये रह गया। कुछ जानकारों का मानना है कि यह गिरावट शेयर बाजार में उथल-पुथल के कारण आयी है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक इस समय 2.16 करोड़ म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो हैं, जिनके जरिये निवेशक योजनाओं में नियमित रूप से निवेश करते हैं। वहीं म्यूचुअल फंड में एसआईपी के माध्यम से वित्त वर्ष 2016-17 में 43,921 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2017-18 में 52.97% अधिक 67,190 करोड़ रुपये का निवेश आया था। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी