शेयर मंथन में खोजें

पेटीएम मनी (Paytm Money) मुफ्त में पेश करेगी म्यूचुअल फंड निवेश उत्पाद

प्रमुख डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम (Paytm) की सहायक इकाई पेटीएम मनी (Paytm Money) मुफ्त में म्यूचुअल फंड निवेश उत्पाद पेश करेगी।

खबरों के अनुसार कंपनी अगले दो हफ्तों में निवेश और संपत्ति प्रबंधन प्लेटफार्म शुरू करने जा रही है। गौरतलब है कि निवेश और संपत्ति प्रबंधन प्लेटफॉर्म को उपभोक्ताओं की ओर से शुरुआत से पहले ही काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
पेटीएम मनी पर करीब 7.5 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। पेटीएम मनी डायरेक्ट प्लान के तहत वे म्यूचुअल फंड योजनाएँ पेश करेगी, जिन पर कम खर्च अनुपात आयेगा। पेटीएम ने उपभोक्ताओं के लिए निवेश और धन प्रबंधन उत्पाद पेश करने के लिए 'पेटीएम मनी' स्थापित करने की जनवरी में ही घोषणा की थी। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख