शेयर मंथन में खोजें

एसआईपी (SIP) के जरिये म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में आयी रिकॉर्ड पूँजी

दिसंबर 2018 में एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) के जरिये म्यूचुअल फंड में 8,022 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

ऐम्फी (AMFI) के आँकड़ों के मुताबिक यह अब तक किसी एक महीने में एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में आयी सर्वाधिक पूँजी है। इससे पहले 2018 के अक्टूबर और नवंबर दोनों महीनों में एसआईपी के माध्यम से 7,985 करोड़ रुपये का निवेश आया था। जानकार मानते हैं कि खुदरा निवेशकों का रुझान एसआईपी की ओर बना हुआ है।
एसआईपी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद दिसंबर में इक्विटी फंडों (इक्विटी संबंधित बचत योजनाओं सहित) में महीने दर महीने पर 21% कम 6,606 करोड़ रुपये की पूँजी आयी। जानकारों का मानना है कि इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें उच्च बाजार अस्थिरता, कमजोर वैश्विक रुझान और निवेशकों का ईटीएफ (ETF) की तरफ झुकाव शामिल हैं।
इसके अलावा दिसंबर 2018 की समाप्ति पर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) 22.85 लाख करोड़ रुपये की रही। कुल एयूएम नवंबर के मुकाबले 1.17 लाख करोड़ रुपये या 5% घट गयी है। इसके पीछे इक्विटी फंडों में निवेश का घटना और लिक्विड फंडों में हुई निकासी शामिल है।

दिसंबर 2018 में लिक्विड फंडों में से निवेशकों ने 1.49 लाख करोड़ रुपये निकाले। साथ ही डेब्ट फंडों में भी 3,401 करोड़ रुपये की पूँजी घटी। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख