शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लगतार दूसरे दिन गिरावट, 11,400 के नीचे पहुँचा निफ्टी

मंगलवार को बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी।

सुबह सकारात्मक शुरुआत के बाद सेंसेक्स में एक समय 737 अंकों की गिरावट आ गयी थी, मगर सूचकांकों ने थोड़ी वापसी की। आज बाजार पर बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में बिकवाली ने दबाव डाला। बता दें कि बाजार में अटकलें हैं कि केंद्रीय वित्त मंत्री एक ओर 400 जिलों में ऋण मेला आयोजित करने की तैयारी में है, वहीं 7 बड़े बैंकों में एक बार फिर से एनपीए (NPA) संकट सामने आया है। इन 7 बैंकों में आरबीएल बैंक के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, यस बैंक, एसबीआई और इंडसइंड बैंक के नाम शामिल हैं।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,667.33 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 38,813.48 पर खुला। मगर दोपहर से शुरू हुई बिकवाली से सत्र के दौरान सेंसेक्स 37,929.89 के निचले स्तर तक फिसला और अंत में 361.92 अंकों या 0.94% की कमजोरी के साथ 38,305.41 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,474.45 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,515.40 पर खुल कर 114.55 अंक या 1.00% की कमजोरी के साथ 11,359.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 11,247.90 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 11 शेयरों में मजबूती और 39 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 07 शेयरों में बढ़ोतरी और 24 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी बैंक में 1.72%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.71%, मारुति सुजुकी में 0.99%, एचडीएफसी में भी 0.99%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.33% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी 0.33% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 22.80%, इंडसइंड बैंक में 6.30%, एसबीआई में 5.50%, भारती एयरटेल में 4.32%, ओएनजीसी में 2.77% और टाटा स्टील में 2.33% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 687 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,796 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 146 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.54% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.61% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.88% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 1.81% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख