शेयर मंथन में खोजें

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने एनसीसी (NCC) में बढ़ायी हिस्सेदारी

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (Aditya Birla Sun Life Mutual Fund) ने सरकारी निर्माण कंपनी एनसीसी (NCC) में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

फंड हाउस ने एनसीसी की अतिरिक्त 2.15% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ ही आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड की एनसीसी में शेयरधारिता 5.09% से बढ़ कर 7.24% हो गयी है।
इस खबर के बीच एनसीसी के शेयर में मामूली वृद्धि दिख रही है। बीएसई में एनसीसी का शेयर 53.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 55.40 रुपये पर खुला है। हरे निशान में शुरुआत के बाद यह शेयर एक सीमित दायरे में बना हुआ है।
सवा 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.19% की मामूली वृद्धि के साथ 54.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। 3,249.50 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली एनसीसी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 119.15 रुपये और निचला स्तर 48.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी