शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल-सितंबर में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में जुड़े 29 लाख से अधिक नये फोलिओ

2019 की अप्रैल-सितंबर छमाही में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग ने 29 लाख से ज्यादा नये फोलिओ जोड़े।

इससे कुल फोलियो संख्या अप्रैल में 8.27 करोड़ से बढ़ कर सितंबर तक 8.56 करोड़ पहुँच गयी। इस दौरान 29 लाख में से 21 लाख फोलिओ इक्विटी फंडों में जुड़े।
गौरतलब है कि फोलियो व्यक्तिगत निवेशक को दिया जाने वाला खाता नंबर है। हालाँकि एक निवेशक के पास एक से ज्यादा फोलियो भी हो सकते हैं।
वहीं सितंबर में करीब 3 लाख नये फोलिओ जुड़े। इससे पहले अगस्त में यह आँकड़ा 5 लाख फोलिओ और जुलाई में 10.29 लाख फोलिओ का रहा था, जो चालू वित्त वर्ष में किसी भी महीने में सर्वाधिक आँकड़ा है। यह पिछले कई महीनों में भी अत्याधिक है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख