शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई क्वांट फंड : लंबे समय में मिल सकता है अच्छा मुनाफा, 5000 रुपये से शुरू करें निवेश

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने एसबीआई क्वांट फंड के नाम से एक नया फंड ऑफर पेश किया है। इसमें 4 दिसंबर से अभिदान शुरू हो चुका है और 18 दिसंबर 2024 को बंद होगा। इस फंड में आप कम से कम 5,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसका बेंचमार्क इंडेक्स BSE 200 TRI है। वहीं, इस स्कीम के फंड मैनेजर सुकन्या घोष और प्रदीप केसवन (ओवरसीज फंड) हैं।

यदि आप लंबे समय के लिए पैसा लगाकर उससे मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए अच्छी हो सकती है। इस योजना में पैसा शेयर बाजार में लगाया जाता है और विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए मॉडल की मदद से निवेश किया जाता है जिससे लंबे समय में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद रहती है।

क्या है क्वांट फंड?

क्वांट फंड या क्वांटिटेटिव म्यूचुअल फंड में विश्लेषण के आधार पर निवेश के फैसले लिये जाते हैं। इसमें, बाजार के कई अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है और उनका अध्ययन किया जाता है। एसबीआई क्वांट फंड के जरिये निवेशक अपना पैसा अलग-अलग जगह लगाने और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। यह योजना लंबे समय के लिए निवेश करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

यदि इस फंड की किसी अन्य योजना से खरीदी गई या स्विच की गई यूनिट को आवंटन की तारीख से छह महीने के भीतर भुनाया या स्विच आउट किया जाता है तो उस पर 0.5% एक्जिट लोड लगाया जायेगा। वहीं, फंड की किसी अन्य योजना से खरीदी या स्विच की गई यूनिट को आवंटन की तारीख से छह महीने बाद भुनाया या स्विच किया जाता है, तो इस पर एक्जिट लोड शून्य होगा। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी होता है।

(शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख