शेयर मंथन में खोजें

अवंती फीड्स (Avanti Feeds) ने शुरू किया नये संयंत्र में उत्पादन

अवंती फीड्स (Avanti Feeds) ने अपने नये संयंत्र में कमर्शियल उत्पादन शुरु कर दिया है।

कंपनी ने आंध्र प्रदेश में प्रतिवर्ष 1,25,000 एमटी वाले संयंत्र की स्थापना झींगा फीड उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए किया है, जिसमें उत्पादन की शुरुआत हो चुकी है।
बीएसई में अवंती फीड्स का शेयर शुक्रवार के 586.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला है। करीब पौने 12 बजे तक मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते रहने के बाद इसमें एक जोरदार उछाल के साथ करीब 5.50% की बढ़त हुई। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 30.80 रुपये या 5.25% की बढ़त के साथ 617.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख