शेयर मंथन में खोजें

केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Constructions) को साझेदारी में मिला ठेका

केएनआर कंस्ट्रक्शन को ठेका मिला है।

कंपनी को साझेदारी में हुबली-हॉस्पेट सेक्शन एनएच-63 को फोर लेन करने के लिए 1,334.70 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई में केएनआर कंस्ट्रक्शन के शेयर शुक्रवार 599.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ 604 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 624.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 591 रुपये तक फिसला। अंत में यह 17 रुपये या 2.83% की तेजी के साथ 616.95 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 408 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 19 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 651.75 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख